फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी माह के अंत तक जिला में होंगे तीन परिसर साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से आगामी दस दिनों में तीन साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें से एक परिसर साक्षात्कार चुवाड़ी स्थित रोजगार कार्यालय में लिया जाएगा तो वहीं अन्य दो परिसर साक्षात्कार जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। 23 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, पलंबर और रेफ्रिजरेशन ट्रेड पास तीस ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें प्रति माह 9500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसमें 22 से तीस वर्ष आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। युवाओं को अपने समस्त प्रमाण पत्र साक्षात्कार के दौरान उपलब्ध करवाने होंगे। इसके बाद 29 जनवरी को चुवाड़ी स्थित रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। तीस जनवरी को फिर से जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार होंगे, जिसमें चालीस ट्रेनी वर्कर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई पास, दसवीं और जमा दो रहेगी। दसवीं पास युवाओं को 6555 और बारहवीं पास युवाओं को 6300 रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन और वर्दी की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रहेगी। खबर की पुष्टि जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने की है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह के अंत तक तीन परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को चंबा, 29 जनवरी को चुवाड़ी और 30 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में परिसर साक्षात्कार होंगे। इसमें निजी कंपनी के कर्मचारी साक्षात्कार लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें