फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनगरी पंचायत के चार गांव में चल रही पेयजल किल्लत

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के पांच गांव में चार दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दूसरे गांव से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पंचायत के पनोटी, रडयुंड, चुहाड़, स्लेईं और खुशनगरी गांव में पिछले चार दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। इसके कारण गांव में रहने वाली 300 की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को दूसरे गांव में पीने का पानी ढोना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह में दो या तीन दिन ही पानी की सप्लाई रहती है। ग्रामीण में टेक चंद, भगत राम, बजीरु, हेमराज, होशियार सिंह, राजन मोहम्मद, दलीप सिंह और मोहम्मद लतीफ ने बताया कि कुछ माह पहले पनोटी में लोगों की इकट्ठा की हुई सूखी घास जली थी। इस दौरान भी पानी की कमी की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई थी। उन्होंनेे कहा कि पानी की नियमित सप्लाई को लेकर ग्रामीण कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक गांव में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में पेयजल सप्लाई नियमित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें