फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर भेजे जाएंगे पांचवीं व आठवीं के प्रश्न पत्र

विज्ञापन
exam - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शीतकालीन स्कूलों की पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, खंड परियोजना अधिकारी और निजी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि जब तक यह प्रश्न पत्र संबंधित स्कूलों में भेजे नहीं जाते, इनकी सुरक्षा का विशेष प्रबंध सुनिश्चित करें। प्रश्न पत्रों का वाहन 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक कभी पहुंच सकता है। इसके लिए समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निर्धारित तिथियों में स्वयं मुख्यालय में मौजूद रहें और कार्यालय के चौकीदार को भी उक्त तिथियों में हर समय कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दें। समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संबंधित स्कूलों को भी इस बारे में सूचित करें। इसके अलावा सभी स्कूल प्रभारी परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र रिसीव कर लें। ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। गौरतलब है कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पांच दिसंबर से कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रश्न पत्रों के संदर्भ में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा को पत्र जारी किया है। इसके आधार पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आगामी निर्देश जारी किए है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी स्कूल से प्रश्न पत्रों की अतिरिक्त मांग प्राप्त होती है तो अतिरिक्त भेजे जा रहे प्रश्न पत्रों से उस मांग को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें