पहाड़ी से गिरकर बाइक से टकराया पत्थर, दंपति घायल
एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया चंबा मेडिकल कॉलेज, उपचार के बाद भेजा घर
शक्ति देहरा के पास पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। इंद्र सिंह निवासी सैली अपनी पत्नी रेणू और पांच वर्षीय बच्ची के साथ बाइक में सवार होकर शक्ति देहरा जा रहे थे। शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर उनकी बाइक से टकरा गया। इससे पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि बाइक सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दंपति को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैैफिक पुलिस टीम अस्पताल में पहुंच गई। उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।