फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रैली के बाद संपन्न होने के बाद चौगान से नहीं हटा स्टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
विधानसभा चुनावों के मतदान से पहले चुनावी रैली के लिए चौगान में यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए लगाए स्टॉपर को हटाया नहीं गया है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह और शाम सैर करने वाले लोगों ने बताया कि स्टॉपर होने से सैर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा चौगान में खेलने वाले छोटे बच्चे भी इससे चोटिल हो सकते हैं। लेकिन पुलिस विभाग की ओर से इसे हटाया नहीं गया है। लोगों ने बताया कि चौगान में लगे एंगल भी टूट गए हैं। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के मतदान से पहले चौगान में दो राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की रैली हुई थी। इस दौरान चौगान में स्टॉपर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन रैली हुए अब चार से पांच दिन बीत गए हं लेकिन अभी तक स्टॉपर को पुलिस महकमे ने सड़क तक नहीं पहुंचाया है। लोगों में राज कुमार, पूर्ण चंद, टेक चंद, देस राज, अमित कुमार, सुदेश कुमार, राहुल सिंह व ध्यान सिंह ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि चौगान में रखे स्टॉपर को हटाया जाए। साथ ही लगी ग्रिलों को भी दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें