फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नियम तोड़ने पर 125 वाहन चालकों के किए चालान

Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर जिला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस विभाग की टीमों ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 125 चालान कर 37,500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 65 लोगाें के चालान कर 6,600 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस उप अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें