चंबा में आयोजित कला उत्सव के दौरान विजेता रहे रावमापा भरमौर के प्रतिभागी स्टाफ के साथ।संवाद
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुणा ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यालय भरमौर ने पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। एकल गान में द्वितीय और समूह गान में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव में पारंपरिक समूह गान में भरमौर विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 2डी पेंटिंग में विद्यालय की छात्रा एंजेल प्रथम स्थान पर रहीं। पारंपरिक समूह नृत्य में भरमौर विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। उपायुक्त कार्यालय चंबा में हुए समर्थ 2025 कार्यक्रम में मॉडल मेकिंग में राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर प्रथम स्थान पर रहा। जिलेभर में बेहतर प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य अरुणा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं, सहयोग के लिए शिक्षक अनामिका ठाकुर, परवीन कुमारी, गोवर्धन चौहान, अनामिका शर्मा, कृष्ण पखरेटिया और पूनम रानी का आभार व्यक्त किया।