फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ा स्कूल में भरे जाएं शिक्षकों के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ा में शिक्षकों के रिक्त भरने को लेकर अभिभावकों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये अभिभावकों ने स्कूल में चल रही अध्यापकों की कमी के बारे में एडीएम को अवगत करवाया। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल को खुले हुए पांच वर्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन


मगर अभी तक स्कूल में अध्यापकों के पद पूरे नहीं भरे गए हैं। दो अध्यापकों के सहारे सभी बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है। उन्हें ही पढ़ाई के साथ स्कूल के अन्य कार्य भी करने पड़ रहे हैं। स्कूल में एक भी बीएसएसी नहीं है। इस कारण छात्र मुख्य विषय में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें