फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों के एक दर्जन गांव में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
water shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। खज्जियार क्षेत्र की तीन पंचायतों के एक दर्जन गांव के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन गांवों को पानी मुहैया करवाने वाला पेयजल स्टोरेज टैंक लोगों की संख्या के आगे काफी छोटा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि पुखरी गांव में बीस साल पहले यह स्टोरेज टैंक बनाया गया था। उस समय एक दर्जन गांव की आबादी बहुत कम थी।

मगर मौजूदा समय में इन गांवों में लोगों की आबादी एक हजार तक पहुंच चुकी है। इसके चलते स्टोरेज टैंक का पानी लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पा रहा है। लोग विभाग से मांग कर रहे हैं कि पुखरी में बड़ा पेयजल स्टोरेज टैंक बनाया जाए। ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। ग्रामीण जगदेश कुमार, मनोज, चमनलाल, धर्म चंद, मदन लाल, पृथीँ पाल, मनसा राम, अमर चंद और रवि कुमार ने बताया कि पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी और सिंगी के एक दर्जन गांव में पेयजल किल्लत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुखरी, भलोली, ढ़िम्मा, दलेंई, बटाला, कलोटू, गंगूबेई और अप्पर और बटाला सहित आसपास के गांव पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि पुखरी में बड़ा पेयजल स्टोरेज टैंक बनाया जाए। कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में मामला अभी लाया गया है। इसको लेकर जल्द ही उच्चाधिकारी से बात की जाएगी। ताकि गांव में बड़ा स्टोरेज पेयजल टैंक बनाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें