फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बच्चों का शिक्षा स्तर जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्कूलों की व्यवस्था जांची। साथ ही स्कूलों में बच्चों का शिक्षा स्तर भी जांचा। औचक निरीक्षण की अगुवाई इंस्पेेक्शन विंग के उपनिदेशक जलालदीन ने की। इस दौरान कुछेक कमियां पाई गईं जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय टीम की ओर से औचक निरीक्षण करने का मकसद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाना है ताकि सरकारी स्कूलों की विश्वसनीयता कायम रह सके। औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूलों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा, माध्यमिक पाठशाला कलमाड़ी, प्राथमिक पाठशाला बसोलदा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसोलदा, कलहला व प्राइमरी स्कूल कलहार में दबिश दी। इस दौरान स्कूल में बच्चों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषय के बारे में प्रश्न पूछे गए। स्कूली छात्र-छात्राएं इस परीक्षण में औसतन पाए गए। विभागीय टीम ने स्कूल प्रभारियों को क्वालिटी एजुकेशन मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर छात्र-छात्राओं पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि छह स्कूलों में निरीक्षण किया गया। बच्चों का शिक्षा स्तर औसतन पाया गया। कहा कि स्कूल स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें