फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरवाला बाजार में लगाया जाए एटीएम

विज्ञापन
एटीएम - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उप तहसील धरवाला बाजार में लोगों ने एटीएम मशीन स्थापित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धरवाला बाजार में एटीएम मशीन लगाई जाए। ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर विस क्षेत्र का केंद्र बिंदु धरवाला है। यहां एटीएम मशीन न होने की कमी अकसर खलती है। संजय कुमार, राजिंद्र शर्मा, नेक राम, विपिन कुमार, रविन्द्र कुमार, रवि शर्मा, खेमराज, विक्रांत ठाकुर, रिशु शर्मा, अनिल कुमार, केवल कृष्ण, रोशन लाल, लकी सिंह, विपिन कुमार, बिट्टू राम, अमर सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि धरवाला बाजार में कई दुकानें है। यहां लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। साथ ही लंबी दूरी की बसें भी यहां रुकती है। ऐसे में एटीएम न होने के चलते जहां स्थानीय लोगों को परेशानी होती है तो वहीं यात्रियों को भी पैसे निकलवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस बारे वे कई बार आग्रह कर चुुके हैं। मगर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धरवाला बाजार में एटीएम मशीन लगवाई जाए। ताकि स्थानीय लोगों और बैंक उपभोक्ताओं को पैसे निकलवाने के लिए भटकना ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें