br>अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसाकड़ा के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को बस स्टैंड चंबा में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान का महत्व भी बताया। स्कूल प्रभारी राजेश सहगल ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं ने बस स्टैंड में मौजूद लोगों को वीरवार को हो रही चुनावी प्रक्रिया में मतदान करने का आह्वान किया। बच्चों के उत्साह ने लोगों को प्रभावित किया।