फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित मिलेनियम गेट खस्ताहालत

विज्ञापन
मिलेनियम गेट चंबा के टूटे हुए खिड़की के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित मिलेनियम गेट दयनीय हालत पर आंसू बहा रहा है। हालत यह है कि गेट में लगे शीशे तक टूट चुके है। मगर अभी तक जिला प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गेट का निर्माण चंबा शहर के सौ साल का समय पूरा होने पर किया गया था। मगर अब यह उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कई बार प्रशासन को गेट की दयनीय हालत के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक प्रशासन ने गेट की मरम्मत नहीं करवाई है। स्थानीय निवासी रमेश कुुमर, सुरिंद्र सिंह, रणवीर कुमार, मिथुन सिंह, सुरेश कुमार राजिंद्र सिंह, चमन सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार और कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक आवाजाही करते हैं। जिला की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक मिलेनियम गेट है। मगर प्रशासन की नजर-ए-इनायत न होने से गेट की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मिलेनियम गेट को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें