फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-चौबिया मार्ग में थल्ला के पास डंगा धंसा, अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-चौबिया मार्ग पर थल्ला के समीप डंगा धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। डंगा सुबह करीब आठ बजे धंसा। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग का दल मौके पर पहुंचा और डंगा लगाने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि जहां डंगा धंसा है वहां मत्स्य विभाग के टैंक की पाइप लाइन थी। पाइप लाइन से लगातार रिसाव होता रहता है। इसी वजह से डंगा धंसा है। डंगा धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग गई। स्थानीय लोगों को तहसील मुख्यालय भरमौर पहुंचने के लिए छोटे और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि डंगे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वीरवार देर शाम तक मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें