फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच फीसदी डीए के इंतजार में एचआरटीसी के 12 हजार कर्मी

Sun, 01 Nov 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
वर्कशॉप में गेट मीटिंग करते परिवहन निगम के कर्मचारी : संवाद
विज्ञापन
अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिल चुका महंगाई भत्ता, निगम कर्मियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
विज्ञापन

गेट मीटिंग में प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी इसकी उम्मीद है। निगम के करीब 12 हजार कर्मचारी अभी इस लाभ से वंचित हैं।
रविवार को एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारी संगठन ने इस मुद्दे को उठाते हुए निगम प्रबंधन और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
परिवहन निगम के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए दिया जा चुका है तो निगम के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि एचआरटीसी के करीब 12 हजार कर्मचारियों को भी पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बावजूद इसके उन्हें डीए का लाभ नहीं मिलना कर्मचारियों में भेदभाव का एहसास पैदा कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और निगम प्रबंधन जल्द इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगे, ताकि एचआरटीसी कर्मचारियों को भी अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें