फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 120 सड़कें बंद, 234 ट्रांसफार्मर ठप, 117 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Thu, 28 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अभी भी आपदा जैसे हालात से जूझ रहा है। जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित कुल 120 सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे यात्रियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

117 पेयजल योजनाएं ठप हैं। चेहली, कांधू और चाला जैसे इलाकों में भारी भूस्खलन ने मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया है। सड़कों के अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और कई जगहों पर लोग भूखे-प्यासे फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें