चंबा। जिला चंबा भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अभी भी आपदा जैसे हालात से जूझ रहा है। जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित कुल 120 सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे यात्रियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
117 पेयजल योजनाएं ठप हैं। चेहली, कांधू और चाला जैसे इलाकों में भारी भूस्खलन ने मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया है। सड़कों के अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और कई जगहों पर लोग भूखे-प्यासे फंसे हैं।