फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 12 विद्यार्थियों को तीन साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 17 Jul 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट परीक्षा का परिणाम घोषित, ,66 ने पास की परीक्षा
विज्ञापन

छठी, 7वीं और 8वीं कक्षा में क्रमश: मिलेगी 6, ,7, 8 हजार रुपये स्कॉलरशिप

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम घोषित हो गया है। जिले के 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 66 में से टॉप 12 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

एससीईआरटी ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। दूसरे चरण में 1700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले के 12 टॉप विद्यार्थियों में प्राइमरी स्कूल बैड़का से अस्मिता श्रीवास्तव, सत्यास स्कूल से शिवांश राणा, छुद्रा स्कूल से एकलव्य, किहार से आरविका पठानिया, सेरीसैंठा से दिव्यांश ठाकुर, शरौला से अर्थव ठाकुर, बैंसका से शान्वी, बिहाली से अरुण राजपूत, सेरी सैंठा से मुकुंद ठाकुर, बरौर से सिट्टू, हैंगोई से पंकज ठाकुर और करवाल से हिमांशु ठाकुर ने टॉप-12 में जगह बनाई है। अगर इनमें किसी विद्यार्थी का नवोदय या निजी स्कूल में प्रवेश पाया जाता है तो 13 वें नंबर पर रहने वाले विद्यार्थी को सूची में शामिल किया जाएगा। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से परिणाम घोषित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें