चंबा। विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी में रेस्ट लिस्ट न लगाने वाले 12 दुकानदार शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत होंगे।
इनमें छह सब्जी विक्रेता और छह ढाबा मालिक शामिल हैं। बीते दिनों जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भटियात क्षेत्र के चुवाड़ी में निरीक्षण किया था। इस दौरान 12 दुकानों में रेट लिस्ट नहीं पाई गई। टीम ने बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वालों और ढाबा चलाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा था। इनकी सब्जियों को जब्त किया गया, वहीं दुकानदारों को नोटिस भी थमाए गए थे। इसके बाद अब दुकानदार एसडीएम कोर्ट में शुक्रवार प्रस्तुत होंगे। इसके बाद निर्धारित जुर्माना और आगामी कार्रवाई एसडीएम कोई से की जाएगी। कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की सूची एसडीएम कार्यालय भेजी गई है। इसमें छह सब्जी विक्रेता और छह ढाबा मालिक शामिल हैं।