फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी मंजूरी : कपूर

Sat, 04 Mar 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा में केंद्र सरकार की ओर से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सकारात्मक परिणाम निकले हैं। चूंकि विकास की कोई भी अंतिम सीमा नहीं होती और इसी तरह समस्याओं में भी निरंतर बढ़ोतरी होती रहती है। यह बात सांसद किशन कपूर ने बचत भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर हर्ष जाहिर करते हुए लोकसभा सांसद ने अधिकारियों से बेहतर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग (154ऐ) के तहत किए जा रहे कार्यों के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी हाल ही में आठ विभिन्न कार्यों के लिए 17 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 173 करोड़ की राशि से 12 सड़क परियोजनाओं को जल्द अनुमति उपलब्ध करवाई जाएगी।
बैठक में उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत गोली से चनेड़ और बग्गा से भरमौर के बीच विभिन्न स्थानों में छोटी-छोटी टनल निर्माण की संभावनाओं को तलाशने एवं बेहतर सड़कों के निर्माण के लिए कार्य निविदा को आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में विभाग की ओर से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान में पेयजल व्यवस्था के लिए 11 करोड़ की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शुरू करने के निर्देश भी जारी किए। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में योजना की सैचुरेशन हासिल करने को कहा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर और अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी ने भी इस दौरान विकास कार्यों से संबंधित अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें