फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर गिरा नोटों का बंडल मालिक तक पहुंचाया

Wed, 27 Mar 2024 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर गिरा नोटों का बंडल मालिक तक पहुंचाया
विज्ञापन

चंबा। आज के समय में भी ईमानदारी कायम है। सड़क पर गिरा नोटों का बंडल रजनीश शर्मा ने मुहम्मद यूसुफ के हवाले किया है। मंजीर सुरंगाणी मार्ग पर यूसुफ मुहम्मद के करीब 43,500 रुपये की राशि गिर गई। उनका नकरोड़ में मेडिकल स्टोर है। शाम को दुकान बंद करने के बाद यूसुफ घर जा रहे थे। इस दौरान उनका नोटों का बंडल गिर गया। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सूचना साझा की। इसके बाद मंजीर गांव के रजनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह अपने दो बच्चों सर्स शर्मा और मानस शर्मा के साथ सैर करने निकले थे। सुरंगानी मार्ग पर उपरीयाणु नामक जगह पर बच्चों ने नोटों का बंडल देखा। रजनीश ने पैसे उठाए और इसे लेकर घर चले गए। बाद में उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से नोटों का बंडल गायब होने की सूचना मिली। मंगलवार शाम को रजनीश और उनके बच्चो ने मुहम्मद यूसुफ को 35000 रुपये लौटा दिए। अभी भी करीब 8 हजार रुपये गुम हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें