चंबा। जिला चंबा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया।
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में सुबह के समय आयोजित टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा में 119 अभ्यर्थी पहुंचे। 13 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 132 ने फॉर्म भरा था। दोपहर बाद आयोजित एलटी टेट में 115 ने परीक्षा दी और 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटिया ने दी। संवाद