फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई समारोह में डीजे की धूनों पर थिरके छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई समारोह में डीजे की धुनों
विज्ञापन

पर थिरके कॉलेज के विद्यार्थी
सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
आंबेडकर भवन में हुआ कला संकाय का विदाई समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीए चतुर्थ सेमेस्टर(पब्लिक एडमिनीस्ट्रेटिव) विषय के छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन आंबडेकर भवन में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में जूनियर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनकी उपस्थित वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को टाइटल भी दिए। टाइटल के अनुरूप वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं डीजे की धुनों पर थिरके। कार्यक्रम के अंत में डॉ.अजय ने अपने संबोधन में वरिष्ठ विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें