अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा कार्यालय में शनिवार को स्पोर्ट्स कोटे से आश्रित जेबीटी के पांच पदों को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें मात्र एक ही अभ्यर्थी ने भाग लिया। जिले से काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी पात्र था। विभाग ने काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की। इसके लिए विभाग ने एक विशेष कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि एक अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में पहुंचा है।