फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी-लुहाणी सड़क को पक्का करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीप योग्य मार्ग की दशकों से प्रशासन ने नहीं ली सुध, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। रियासत काल में बनी सलूणी-गोठ-लुहाणी सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। सलूणी के गोठ से लुहाणी तक बनी दस किमी जीपेबल सड़क का निर्माण रियासत काल में हुआ था। तबसे लेकर आज तक इस सड़क की प्रशासन ने सुध नहीं ली है। मौजूदा समय में सड़क की हालत को देखकर वाहन चालक तौबा कर रहे हैं। इसकी वजह से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को वाहन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोगों ने बुधवार को लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर सड़क की हालत सुधारने की मांग रखी है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश कुमार, खरल के उपप्रधान रवि कुमार, सलूणी की वार्ड सदस्य विद्या देवी, ग्रामीण बिहारी लाल शर्मा, परस राम, प्रेम सिंह ठाकुर, माधो राम और संजीव कुमार ने बताया कि उनके गांव में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे एंबुलेंस सुविधा तक नहीं मिल पाती। एंबुलेंस चालक सड़क पर एंबुलेंस ले जाने से मना कर देते हैं। इस कारण तीमारदारों को मरीज पालकी या पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं। यहां से उन्हें एंबुलेंस या निजी वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाते हैं। यदि इस सड़क को पक्का कर दिया जाता है तो तीन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। सड़क की हालत सुधारने को लेकर जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें