फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी-लाहडू़ मार्ग पर गिरा ल्हासा, मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-लाहडू़ मार्ग पर कालीघार के पास शनिवार सुबह पांच बजे अचानक ल्हासा गिरने से मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग के बाधित होने से देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गई। इसके बाद लोनिवि को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। सुबह आठ बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। हालांकि, मार्ग अवरुद्ध होने से आधा दर्जन सरकारी और निजी बसों छोटे वाहन भी मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिले में मौसम साफ रहने के बाद भी पहाड़ियां दरकने और ल्हासे गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे चुवाड़ी-लाहडू मार्ग पर कालीघार के पास भूस्खलन होने से मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए। मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरे होने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। मार्ग पर यातायात व्यवस्था बंद पड़ होने से चुवाड़ी और लाहडू़ की तरफ आधा दर्जन सरकारी और निजी बसों सहित छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल हो पाया। चुवाड़ी-लाहडू़ मार्ग के ल्हासा गिरने से मार्ग बाधित होने से मणिमहेश यात्रा पर वाया नुरपूर-चुवाड़ी-जोत सफर तय करने आने वाले शिवभक्त कालीघार के पास फंस गए। लोनिवि के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट ने बताया कि चुवाड़ी-लाहडूृ मार्ग पर कालीघार के पास शनिवार सुबह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। इसे सुबह आठ बजे तक यातायात के लिए सुचारू करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें