फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयल पंचायत के साहू गांव में मकान गिरा, तीन परिवार बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयल पंचायत के साहू में गिरा मकान, तीन परिवार बेघर
विज्ञापन

हादसे के समय घर के भीतर नहीं थे परिवार के सदस्य, बड़ा हादसा होने से टला
प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में गुजारी रात
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत आयल के साहू गांव में भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से तीन परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने दूसरों के घर में शरण लेनी पड़ी है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अन्यथा जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। प्रशासन की ओर से पटवारी को मौका करने के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार होने पर ही प्रभावित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। प्रभावितों में होशियार पुत्र वकील, चंद पुत्र वकील और माघा पुत्र जस्सा निवासी साहू बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर काम कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार आवाज हुई। जब उन्होंने घर की तरफ देखा तो घर की छत टूट कर नीचे गिर चुकी थी। परिवार वालों ने गांववासियों की इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने घर के भीतर दबे सामान को निकालने में मदद की। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को अपने घर में पनाह दी। पंचायत प्रधान ने घटना के बारे में नायब तहसीलदार को अवगत करवाया। नायब तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को घटनास्थल का मौका करने के लिए भेजा है। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी मिलेगी। नायब तहसीलदार सुधीर सिंह ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें मिली है। पटवारी को मौका करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें