फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में ट्रैफिक पुलिस के साथ नजर आएंगे एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। इस वर्ष मिंजर मेले में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने में एनसीसी कैडेट्स भी अपना योगदान देंगे। इसके लिए पुलिस ने 15 लड़के व 15 लड़कियों का चयन किया है। जो मिंजर के दौरान यातायात पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखते हुए नजर आएंगे। इस कार्य के लिए कैडेट्स को यातायात संबंधित पूरी जानकारी दी गई है ताकि डयूटी के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। इन कैडेट से एक दिन में 3 घंटे यातायात संबंधित ड्यूटी ली जाएगी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के इन स्वयंसेवकों को चंबा पुलिस द्वारा प्रशंसा पत्र से भी नवाजा जाएगा। स्वयंसेवकों के लिए यह अनुभव मूल्यवान रहेगा तथा साथ ही इन्हें भविष्य में यातायात सुरक्षा के प्रति जिम्मेवार नागरिक बनाने में भी मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स की मिंजर मेले के दौरान ट्रैफिक में ड्यूटी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें