फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नए सड़क निर्माण कार्यों को जल्द मिलेगी मंजूरी: पवन नैयर

विज्ञापन
विज्ञापन
16 नए सड़क निर्माण कार्यों को जल्द मिलेगी मंजूूरी : पवन नैयर
विज्ञापन

सदर विधायक ने जुम्हार-अगाहर सड़क का किया लोकार्पण
कहा, सड़कों के निर्माण के लिए लोग स्वेच्छा दें भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि सोलह नए सड़क मार्गों के निर्माण के लिए जल्द मंजूरी मिलने वाली है। इससे दूरदराज के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। शनिवार को विधायक ने 70 लाख की लागत से निर्मित जुम्हार-अगाहर सड़क के लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चंबा सदर पवन नैयर ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाट पंचायत के साथ लगते अन्य गांव में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उपयुक्त स्थानों पर ट्रांसफार्मर और खंभे लगाने के निर्देश विभाग को जारी कर दिए गए हैं। इससे लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक ठोस नीति के तहत शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में स्थानीय स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ करने का आश्वासन दिया है। सुल्तानपुर मोहल्ला में सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया है। उन्होंने डीपीआर में कमी को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की मांग पर अगाहर में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने और बड़ी जुम्हार तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग स्वेच्छा से भूमि विभाग के नाम करवाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद चंबा नीलम नैयर, मंडल अध्यक्ष भाजपा विनोद कुमार, महामंत्री धीरज नरयाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वेद प्रकाश, भाजपा मंडल महामंत्री संजय कुमार, पूर्व महामंत्री दया कृष्ण ठाकुर और पंचायत प्रधान निको देवी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें