फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रम गांव में कपड़े में आग लगने से महिला झुलसी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भद्रम गांव में एक महिला गैस जलाते समय झुलस गई। कंचन पत्नी सुदर्शन निवासी गांव भद्रम डाकघर सरोल मंगलवार को अपने रसोई घर में गैस के ऊपर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके दुपट्टे आग लग गई। इसके बारे में महिला को तब पता चला। जब दुपट्टे की आग महिला के कपड़े में फैल गई। इसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया। घर के सदस्य रसोई घर में पहुंचे। उन्होंने महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। साथ ही महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में आकर महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि कपड़ों में आग लगने से महिला झुलसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें