फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर छिंज में विजेता को मिलेगा आकर्षक इनाम

विज्ञापन
कुश्ती प्रतीक फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सुल्तानपुुर छिंज का आयोजन 22 अक्तूबर को होगा। छिंज मेला कमेटी ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। बैठक में महादंगल के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान ओम प्रकाश ने की।

बैठक में जर्म सिंह ठाकुर, बाबू राम ठाकुर, अरविंद शर्मा, रघु नाथ शर्मा, संजय कुमार, ईश्वर कुमार, रविकांत, अर्जुन भारद्वाज, अमर सिंह वर्मा, सुख देव ठाकुर, डॉ. विकास, याकूब मोहम्मद, अनिल गर्ग, सोहन लाल, रमेश कुमार शर्मा और वकील भारद्वाज सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि महादंगल में बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को एक लाख एक हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। दूसरी माली जीतने वाले पहलवान को 51000 रुपये और तीसरी माली के रूप में पहलवान को 31000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचल केसरी विजेता को 21000 रुपये और चंबा केसरी विजेता को 11000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को होगी। उन्होंने कहा कि दंगल का शुभारंभ गोविंद राज प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक अमरीश सिंह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें