चंबा। शहर के टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंबा मेडिकल कॉलेज के समीप टैक्सियों को खड़ा करने की अनुमति मांगी। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि इस बारे विचार विमर्श कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल समीर कुमार, मोनू, प्रेम लाल, अनिल कुमार, नीटू चौणा, छोटू, अनु कुमार, शानू कुमार ने बताया कि वर्तमान में चंबा मेडिकल कॉलेज के समीप दो ही टैक्सियां खड़ी करने की अनुमति है। मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद यहां टैक्सियों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्वस्थ होने के बाद मरीज घर जाते हैं। उन्हें टैक्सियों की जरूरत पड़ती है, इसलिए यहां ज्यादा संख्या में टैक्सी खड़ी करने की अनुमति दी जाए। ब्यूरो