फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडिया प्रकरण के दोषियों को प्रदेश सरकार कर रही बचाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। गुड़िया प्रकरण के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए भाजपा मंडल भरमौर ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद एसडीएम बालकृष्ण चौधरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें गुड़िया प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता जिया लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गुड़िया प्रकरण के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सीबीआई द्वारा आईजी समेत आठ पुलिस वालों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है। पुलिस लॉकअप में की गई हत्या के आरोपियों को वीरभद्र सरकार बचा रही है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि गुड़िया प्रकरण जांच मामले में तेजी लाई जाए। इस मौके पर भरमौर मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, मुख्य सलाहकार अशोक सांख्यान, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव रवि जुकलान सहित करीबन 150 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें