भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश के छोटे शाही स्नान के प्रबंधों का जायजा लेने को लेकर प्रशासनिक की टीम डल झील रवाना नहीं हो पाई। डॉ. गणेश ठाकुर की अगुवाई में जाने वाली टीम द्वारा सभी पड़ावों का निरीक्षण किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणवश यह निरीक्षण नहीं हो पाया। टीम जगह-जगह पर न्यास के दान पात्रों, लंगरों, पेयजल, शौचालय और तमाम प्रशासनिक सुविधाओं का जायजा लेने वाली थी। बिना प्रशासन की अनुमति से दुकानें लगाने वालों पर कार्रवाई की जानी थी। वन मंत्री ठाकुर सिंह वीरवार को मणिमहेश न्यास की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
भरमौर के पुराना बस स्टैंड के पास लंगर समितियों और लोकल दुकानदारों के बीच गाड़ी को पास देने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर के लिए वहां ट्रैफिक जाम हो गया। लंगर समितियों के सदस्यों और दुकानदारों ने आपस में समझौता कर लिया। इससे मामला पुलिस में नहीं गया।