फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक नियमों की धज्जियां उड़ाकर कर रहे निजी प्रेक्टिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चंबा मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टर निजी प्रेक्टिस करके नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालत यह है कि यह चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में कम और अपने निजी अस्पताल और क्लीनिक में ज्यादा समय तक सेवाएं दे रहे हैं। इस वजह से जहां मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है तो वहीं सरकारी अस्पताल का सहारा लेकर उनसे निजी स्वास्थ्य संस्थान में अच्छी खासी कमाई की जा रही है। इसके बावजूद पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस तरह की शिकायतें जिला प्रशासन के पास भी लोगों ने की है। कुछ समय पहले इसको लेकर बाकायदा तत्कालीन एसडीएम ने मामले की छानबीन भी की थी। मगर इस मामले में आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई। इसी तरह के मातले में कुछ समूय पूर्व मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात तीन चिकित्सकों को प्रबंधन की ओर से निजी प्रेक्टिस करने के मामले में नोटिस भी जारी किए गए थे।

इसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य सचिव को भेजी गई थी। बावजूद इसके ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं मिली। इस वजह से निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों के हौसले बुलंद है। यही नहीं एक चिकित्सक सर्जन को इस मामले में सस्पेंड तक किया गया था। मगर इसके बावजूद अन्य चिकित्सकों ने निजी प्रेक्टिस करना बंद नहीं किया गया है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार चरमरा रही है। इसकी वजह यह है कि पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य संस्थान से कई डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से मेडिसिन से लेकर अन्य सभी विभागों में चिकित्सकों की खासी कमी है। इससे लोगों को समय पर बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं कुछ डॉक्टर अस्पताल में निष्ठा से कार्य की जगह निजी संस्थानों में सेवाएं देने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे मरीजों की समस्याएं और बढ़कर रह गई है। यही नहीं यह डॉक्टर बेखौफ होकर बाकायदा होर्डिंग लगाकर अपनी ब्राडिंग भी कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन का कार्रवाई न करना मरीजों और जिले की जनता के रोष को बढ़ाने काम कर रहा है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक निजी प्रेक्टिस नहीं कर सकता। अगर मेडिकल कॉलेज का कोई चिकित्सक निजी प्रेक्टिस करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें