फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर मंदिरों में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शारदीय नवरात्रों के तहत पहले नवरात्र के मौके पर सुबह ही जिले के मंदिरों में श्रद्धालु शीश नवाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान चंबा के ऐतिहासिक मंदिर भलेई माता, शीतला माता, बन्नी माता, भरमाणी माता, चौरासी परिसर मंदिरों में खासी भीड़ देखी गई। गौरतलब हो कि चंबा के ऐतिहासिक मंदिरों को नवरात्रों के चलते विशेष रूप से सुगंधित फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में माथा टेकने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बाकायदा मंदिर प्रबंधन कमेटी ने श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लाइनों से भेजा जाता है। वहीं, चंबा शहर में विभिन्न संस्थाओं ने सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें