फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्री पर झपटा भालू, गले में लगी गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश से लौटते समय एक श्रद्धाल पर रास्ते में भालू ने हमला कर दिया जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान विजय (45)निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। भालू के हमले में श्रद्धालु के गले में चोट लगी है। गनीमत यह रही कि उसके साथियों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर लिया। भालू के हमले में सिर्फ एक श्रद्धालु घायल हुआ है बाकी सभी सुरक्षित हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि भालू के हमले से घायल हुए मणिमहेश यात्री की हालत में सुधार है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें