फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़-चरड़ा-चांजू मार्ग पर 19 दिनों के बाद दौड़ी बसें

विज्ञापन
hrtc - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। नकरोड़-चरड़ा-चांजू मार्ग पर वीरवार से एचआरटीसी की बस सेवा आरंभ हो गई है। मार्ग पर बघेईगढ़ पंचायत के चचोगा गांव में डंगे के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बाधित हो गया था। लोनिवि ने प्रमुखता के आधार पर गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगाकर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। वहीं, बस सेवा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब हो कि नकरोड-चरड़ा-चांजू मार्ग पर बघेईगढ़ पंचायत के चचोगा गांव में मूसलाधार बारिश के चलते 19 दिन पूर्व सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। डंगा गिरने से नकरोड़-चरड़ा-चांजू मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई थी। मार्ग के अवरुद्ध होने से चरड़ा, चांजू और देहरा पंचायत के बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही के बंद होने से लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित रोजाना पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही थी। हालांकि, मार्ग पर गिरे डंगे के बारे में लोनिवि को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत लोनिवि द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए बघेईगढ़ पंचायत के चचोगा गांव में गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगवा दिया गया। ऐसे में वीरवार को नकरोड़-चरड़ा-चांजू मार्ग पर 19 दिनों के बाद बस सेवा बहाल हो पाई है। ग्रामीण बुधिया राम, अमर सिंह, खोजू राम, कपूर चंद, दौलत राम, केवल कृष्ण, ओमप्रकाश, तरुण कुमार और अश्वनी ने बघेईगढ़ के पास चचोगा गांव में गिरे डंगे की जगह पर नया डंगा लगवाए जाने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें