फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा दुराचार मामले में एसएफआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
SFI - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में एसएफआई ने प्रदेश भर में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। धरने की अगुवाई करते हुए परिसर सचिव पृथ्वी सिंह ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों जो घटनाएं हो रही हैं। यह हिमाचल को शर्मसार करने वाली है। एक तरफ जहां शिक्षण संस्थानों की प्रशिक्षु छात्राओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह जिला में ही उनका पुतला जलाया जा रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विकास का नारा लेकर भाजपा सत्ता में आई है। मगर अब तक के कार्यकाल में प्रदेश में हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। भाजपा के शासन में आते ही महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। संगठन के सदस्यों का कहना है कि सरकार हाल ही में हुए दुष्कर्म के मामलों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो एसएफआई को मजबूरन प्रदेशव्यापी आंदोलन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें