फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराहवासियों को नहीं मिल रहा अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में दस लाख से चार वर्ष पहले खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन का मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में साढ़े तीन सौ रुपये में होने वाले अल्ट्रासाउंड के लिए ग्रामीणों विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को 60 से 110 किमी दूर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ रहा है। यहां भी अल्ट्रासाउंड समय पर होगा, इसका पता नहीं होता। लिहाजा लोग निजी क्लीनिकों में आठ सौ से एक हजार रुपये में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हैं। कुल मिलाकर लाखों की लागत से मरीजों की सुविधा के लिए खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है।
55 पंचायतें तीसा अस्पताल पर हैं निर्भर
चुराह की ग्राम पंचायत तीसा प्रथम, द्वितीय, पद्दर, भंजराडू, डोरी, खुशनगरी, सेईकोठी, कुठेड बुदौड़ा, थनेईकोठी, झज्जाकोठी, सनवाल, सतियास, बैरागढ़, देवीकोठी, घुलेई, खजुआ, बिहाली, जुंगरा, नेरा, थल्ली, सतियुआ, टिकरीगढ़, चरड़ा, चांजू, बघेईगढ़, देहरा, जसौरगढ़, दियोलाकी सहित अन्य पंचायतों की डेढ़ लाख आबादी को अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पांच हजार करने पड़ रहे खर्च : राकेश
भंजराडू निवासी राकेश ठाकुर ने बताया कि सिविल अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड न होने से चुराह के दूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों को चार से पांच हजार रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
नहीं भरा रेडियोलॉजिस्ट का पद : शेख
शलेलाबाड़ी निवासी हाशू शेख ने कहा कि अस्पताल में पहले अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ लोगों को मिलता रहा है लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट का तबादला होने के बाद मशीन बंद पड़ गई। उसके बाद रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा जा सका।
सरकार के दावे खोखले : योगेश
तीसा प्रथम निवासी योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार के घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने संबंधी दावे हवा हो रहे हैं। तीसा अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
सरकार, प्रशासन ने की अनदेखी : जितेंद्र
बौंदेड़ी निवासी जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बारे में सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नेताओं से कई बार मांग उठाई गई लेकिन, अभी तक पद नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के बारे में विभाग और निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें