फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में कटौती के 11 दिन : ग्राहक बोले-पुरानी दरों पर ही मिल रहा सामान

Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जीएसटी दरों में कटौती होने के 11 दिन बाद भी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में घरेलू उपयोग का सामान पुराने दामों पर बिक रहा है। बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, शैंपू, साबुन, टूथपेस्ट, तेल, दूध, पनीर और टॉफी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं नई दरों के बावजूद पुरानी दर पर ही ग्राहकों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्राहक राजीव कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार और किशन चंद ने बताया कि जीएसटी दर कम होने की घोषणा के बाद भी पुरानी दरों के अनुसार ही उन्हें सामान मिल रहा है। सरकार जीएसटी दर कम करने की बात कह रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
उधर, शहर के दुकानदार अजय कुमार, मनोहर लाल रविंद्र कुमार, किशन चंद और योगराज का कहना है कि उनके पास पुराना स्टॉक है और मुनाफा कम होने के कारण वे नई दरों के अनुसार बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। नया स्टॉक आने के बाद ही कीमतों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी समय-समय पर भरमौर-पठाकोट हाईवे समेत अन्य जगहों पर नाकेबंदी कर सामान के बिल चेक करने की बात कहकर अपना पक्ष रख रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार के जीएसटी दर कम होने के बाद भी जिला चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में लोग एमआरपी दर के अनुसार ही सामान खरीदने को विवश हैं। साथ ही लोगों में विभाग के प्रति भी रोष व्याप्त हो रहा है।

विभागीय टीम जिले में नाके लगाकर सामान के बिलों की जांच कर रही है। अकाउंटेंट और दुकानदारों को चेताया है कि जीएसटी कटौती के अनुसार ही बिल जारी किए जाएं। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तेजेंद्र राणा, सहायक आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग जीएसटी विंग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें