फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला के लिए जीवनदायनी बनी 108

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबुलेंस जीवनदायनी साबित हो रही है। सोमवार देररात अमूमन 11:15 बजे ये साकार होता नजर आया जब, जम्मुहार के गांव चकला निवासी 24 वर्षीय रचना देवी पत्नी गजेंद्र सिंह ने अत्यधिक प्रसव पीड़ा के बाद एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ नवजात बच्ची को जन्म दिया। बहरहाल, प्रसव के बाद एंबुलेंस के जरिये ही जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार रात 10:04 बजे पर उन्हें चकला से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के बारे में कॉल आई। मेडिकल कॉलेज चंबा से पायलट जतिन और ईएमटी सुशील कुमार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सायं 10:40 बजे मौके पर पहुंचने पर गर्भवती महिला को लेकर वे वहां से रवाना हुए। लेकिन, जम्मुहार नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में ईएमटी ने महिला के पति के साथ विचार-विर्मश करने के बाद मौके पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। रात 11:15 बजे महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव करवाने के बाद एंबुलेंस के जरिए ही महिला और उसके नवजात को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर दोनों को दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें