चंबा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कारागार में 103 कैदियों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जेल में हाई-रिस्क ग्रुप में टीबी का जल्द पता लगाने और इलाज सुनिश्चित करने के लिए एक सामुदायिक स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। जांच में कोई भी कैदी टीबी रोग से संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय शर्मा, लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रंजिता नेगी, हेल्थ वर्कर हेमा ठाकुर और अन्य शामिल रहे।