फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विशेष राजस्व लोक अदालत में निपटाए 1028 मामले

Sat, 07 Mar 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदारों को लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के दिए आदेश
विज्ञापन

एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का 31 मार्च से पहले करें समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत जिले में अब तक 1028 राजस्व मामलों का निपटारा किया है। इनमें 263 तकसीम, 419 सीमांकन तथा 346 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने गत सप्ताह के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए उपमंडल दंडाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रति सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मामलों का निपटारा करें। तीन माह की विशेष अभियान अवधि के दौरान पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। छह माह तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी मामलों का समाधान 31 मार्च तक करना सुनिश्चित बनाएं। विभिन्न तहसीलों और उप-तहसीलों में पटवार एवं कानूनगो भवनों के मरम्मत कार्यों से संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर शुरू किए जा सकें। बैठक में ई-गवर्नेंस और ई-डिस्ट्रिक सेवाओं को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें