फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिन की हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Thu, 12 Feb 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शुक्रवार से पांच दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूनियन के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के रवैये के चलते यूनियन ने पांच दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कंपनी कुछ कर्मचारियों ने 48 घंटे ड्यूटी करवाने की सोच रही है। इससे कर्मचारी और मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। पांच दिन तक रोजाना जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। 16 फरवरी को शिमला में स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव किया जाएगा। इसमें चंबा जिला से सभी कर्मचारी भाग लेंगे। अगर हमारी मांगें पूर्ण नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अमित कुमार, याकूब खान, खेम राज, तिलक राज, राकेश कुमार, सुनील कुमार, पूजा देवी, मुमताज, कामिनी ठाकुर और रिशु आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें