फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन बने पीटीएफ चंबा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के चुनाव हरदासपुरा में हुए। इसकी अध्यक्षता जिला कांगड़ा के महासचिव दीप सिंह धीमान और राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने की। चुनावों में पीटीएफ राज्याध्यक्ष गुरचरण सिंह बेदी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी ने रमेश बिजलवान को पीटीएफ राज्य अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। चुनावों में जिले के लिए अध्यक्ष पद के लिए गरोला ब्लॉक के नवीन कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चंबा ब्लॉक के तेजेंद्र विक्रम को सर्वसम्मति से चुना गया। महासचिव पद के लिए हरदासपुरा ब्लॉक से दुर्गदयाल और बनीखेत ब्लॉक से राम किशन में मुकाबला हुआ। दोनों को बराबर 82-82 मत मिले। पर्ची में हरदासपुरा से दुर्ग दयाल विजयी हुए। कोषाध्यक्ष के लिए सलूणी से उत्तम सिंह सर्वसम्मति से चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महालेखाकार पद के लिए सिहुंता से अशोक कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी में राज्याध्यक्ष के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बिजलवान के नाम का प्रस्ताव पास किया। इसमें कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि रमेश बिजलवान राज्याध्यक्ष के लिए उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें