फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख से होगी लक्कड़मंडी-खज्जियार सड़क की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। लक्कड़मंडी-खज्जियार सड़क पर करीब 45 लाख रुपये की लागत से टारिंग होगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने हरकत में आते हुए यह कदम उठाया है। सड़क पर करीब पांच किलोमीटर तक तारकोल बिछाई जाएगी। विभाग ने तारकोल बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इससे अब मार्ग पर पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पर्यटकों का सफर भी आरामदायक होगा।
विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग मार्ग पर खस्ताहाल जगहों को भी दुुरुस्त करेगा। इसके साथ ही सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थरों को भी हटाएगा। जानकारी के अनुसार मार्ग की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। लोक निर्माण विभाग पहले पांच किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाएगा। इसके साथ ही शेष खस्ताहाल मार्ग का भी मरम्मत की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग इस कार्य को जल्द करने की तैयारी में है। जिससे पर्यटकों को आवाजाही में सहूलियत मिल सके। गौरतलब है कि बीते दिनों अमर उजाला ने मार्ग की खस्ताहालत को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह रहा कि विभाग ने इस मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कारण लक्कड़ मंडी से लेकर खज्जियार तक का सफर पर्यटकों का आरामदायक होगा। स्थानीय लोगों ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि लक्कड़मंडी खज्जियार मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 45 लाख की राशि पांच किलोमीटर दूरी तक तारकोल बिछान पर खर्च होगी। शेष मार्ग का भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें