चंबा। विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए 23 अप्रैल को विद्युत उपकेंद्र चंबा के तहत चलने वाले सभी 11केवी फीडर आते सिटी-एक, सिटी-2, रामगढ़, राजनौण, हरदासपुरा, रजेरा, पक्काटाला, साहो, सरोल, कियाणी, सुल्तानपुर, कियाणी, पल्यूर, जडेरा, खज्जियार, मंगला, सुल्तानपुर करियां 33 केवी लाइन चंबा-गरोला, गरोला-होली, गरोला भरमौर व 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जरंगला, धरवाला, गरोला, भरमौर व होली क्षेत्र तहत सभी 11 केवी फीडर के साथ चलने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।