फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी जिला चंबा में रफ्तार नहीं पकड़ पाई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी के पांच दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जिले के अभी भी करीब 50 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है तो वहीं सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। जिला मुख्यालय, डलहौजी और सलूणी मुख्यालय को छोड़ दिया जाए तो भरमौर, पांगी, तीसा और मैहला ब्लॉक के तहत करीब दो दर्जन पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे और ठंड में ठिठुरते हुए ही समय गुजारना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले में भारी बर्फबारी के काफी नुकसान हुआ है। बर्फबारी के बाद से जहां मार्गों पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है तो वहीं दूसरी तरफ विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें बहाल करने के लिए प्रशासन और विभागीय टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं लेकिन अत्यधिक बर्फ जमी होने के कारण कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर जिले में पांच दिन के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि 50 मार्ग अभी तक बहाल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है। बिजली आपूर्ति भी जल्द बहाल करने में कर्मचारी जुटे है। कहा कि ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें