फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी में महात्मा गांधी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। गांधी चौक में प्रशासनिक स्तर पर हुए कार्यक्रम में उनकी पुण्यतिथि सद्भावना और शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल समेत लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सामूहिक रूप से 2 मिनट का मौन भी रखा गया। डॉ. मुरारी लाल ने कहा कि हमें अपने उन शहीदों के आदर्शों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, जिन्होंने इस राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी के दर्शन आज पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है। उनके सोच और विचार हमारे लिए हमेशा से प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वह वास्तव में पूरे विश्व की अचंभित करता है। ऐसी महान विभूति को पुष्पांजलि अर्पित कर हम स्वयं को धन्य समझते है। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें